Sunday, 3 July 2011

सामाजिक जागरूकता के अन्तर्गत वृक्षारोपण

killingसामाजिक जागरूकता के अन्तर्गत वृक्षारोपण
जनसंवेदना परिसर में

भोपाल 2 जुलाई 2011 । जनसंवेदना (मानव सेवा में समर्पित संस्था) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विगत 6 वर्षो से जनकल्याण के कार्यो में समर्पित है। जनसंवेदना का प्रमुख लक्ष्य निराश्रित, बेसहारा एवं लावारिस लोगों के अंतिम संस्कार में आर्थिक सहायता एवं सहयोग प्रदान करना है। इस पुण्य कार्य को संस्था जनसहयोग से पूर्ण करती है। जनसंवेदना के अन्य जन कल्याण कार्यो में निराश्रित, बेसहारा एवं लावारिस लोगों को भोजन एवं वस्त्र बाँटना भी है। संस्था द्वारा गरीब लड़कियों के विवाह में आर्थिक सहयोग भी किया जाता है। सामाजिक जागरूकता अभियानों में भी जनसंवेदना अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है।
एकता साहू (जनसंवेदना प्रषासनिक अधिकारी के द्वारा) जानकारी दी गयी की संस्था द्वारा सामाजिक जागरूकता के अन्तर्गत वृक्षारोपण करके ये संदेष देने का प्रयास किया गया कि अभी भी मानव नही संभला तो जिस प्रकृति का नाष मनुष्य तेजी से कर रहा है एक दिन यही प्रकृति जो हमें जीवन दान देती है, इस प्रकृति का विनाषकारी रूप (बाढ़, सूखा, भूकंप) और भी भयावह हो जायेगा। इसलिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी हैं, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के खतरों को कम किया जा सकें।
इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 2 जुलाई 2011 को अपरान्ह 130 पर जनसंवेदना (मानव कल्याण समिति) जेल घाटी परिसर में शिव कुमार चौबे (अध्यक्ष गौ सेवा आयोग एंव मुख्यमंत्री सलाहकार) रमेश शर्मा (उपाध्यक्ष राष्ट्रीय एकता परिषद), रामगोपाल शर्मा के आथित्य में वृक्षारोपण किया गया। आभार राधेष्याम अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में राधावल्लभ शरदा, सतीष सक्सेना, ओ. पी. ह्यारण, राजकुमार गर्ग, राज ठाकरे, मनमोहन कुरापा, प्रभावती शक्य, प्रभा सिसोदिया, सलीम खां खादीवाला, प्रमोद नेमा, ताजनुर खांन सहित वरिष्ठ पत्रकार एंव बुद्धिजिवियों ने वृक्षारोपण किया।


No comments:

Post a Comment